Ragnarok M Eternal Love दरअसल पारंपरिक Ragnarok Online for PC का ही एक री-मेक है, हालाँकि इसमें ग्राफ़िक्स थोड़ा बेहतर है और नियंत्रण विधि टचस्क्रीन को ध्यान में रखकर तैयार की गयी है। इसलिए, आप इसमें न केवल इधर-उधर गति कर सकते हैं बल्कि अन्य चरित्रों के साथ इंटरएक्ट भी कर सकते हैं और सरल स्पर्श संकेतों के जरिए आक्रमण भी कर सकते हैं।
जैसा कि मौलिक Ragnarok Online में होता है, इसमें भी आप उपलब्ध छह चरित्र समूहों में से किसी एक को चुन सकते हैं। ये चरित्र समूह हैं: तलवारबाज, जादूगर, तीरंदाज, व्यापारी, चोर, एवं सहायक। जैसे-जैसे आपका स्तर बढ़ता जाता है, आप अपने नायक की विशिष्टताओं को और मजबूती देने के अलावा अपने समूह के कौशल को भी और बेहतर बना सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप सहायक को एक पुजारी में प्रोन्नत कर सकते हैं।
जैसा कि अन्य MMORPG में भी होता है, इस गेम की बुनियादी अवधारणा यह है कि आप एक-एक कर अपने मिशन पूरे करते जाएँ, हालाँकि आप छह खिलाड़ियों तक की टीम के रूप में भी मिशन में भाग ले सकते हैं। दरअसल, ज्यादा बड़े अभियान पूरे करने के लिए यह आवश्यक भी है।
Ragnarok M Eternal Love एक बेहतरीन MMORPG है, जो इस शैली के पारंपरिक गेम की मूल भावना की याद दिलाता है और सबके लिए गेम खेलने का एक सुप्रसिद्ध और सुगम तरीका उपलब्ध कराता है। हम दरअसल मौलिक Ragnarok Online के एक उपयुक्त विकल्प की बात कर रहे हैं, जिसे इस संवर्ग में कई वर्षों तक सबसे प्रसिद्ध गेम बने रहने का श्रेय हासिल है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
इसके अतिरिक्त, नया संस्करण अपडेट करें